पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल [ महामीडिया]
पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में भारी बारिश की चेतावनी है। असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई है। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है।