नवीनतम
म.प्र.में पशुपालन विभाग के साथ गौ पालन को जोड़ा गया
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.सरकार ने पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने की मंशा से विभाग के नाम में बदलाव का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग को गौ पालन एवं पशुपालन विभाग तथा संचालनालय को संचालनालय गौ पालन एवं पशुपालन के नाम से जाना जाएगा। राज्य में गौ संवर्धन को नई गति देने के उद्देश्य से इस परिवर्तन को मंजूरी प्रदान की गई है।