निर्दोष बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कल
भोपाल [ महामीडिया] निर्दोष बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 4 जून को मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार हुए बच्चों के दर्द को स्वीकार करना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लेना है । 19 अगस्त 1982 को यह दिवस स्थापित किया गया था । यह दिन सरकारों और नागरिकों को याद दिलाता है कि बच्चों को हर प्रकार की हिंसा, शोषण और उपेक्षा से बचाना एक वैश्विक जिम्मेदारी है।