जापान की जनसंख्या में गिरावट, विदेशियों की संख्या में वृद्धि 

जापान की जनसंख्या में गिरावट, विदेशियों की संख्या में वृद्धि 

भोपाल [ महामीडिया] जापान के नागरिकों की जनसंख्या में अब तक की सबसे तेज गति से गिरावट आई है, जबकि विदेशी निवासियों की संख्या लगभग 30 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है जापानी समाज में घटती आबादी की भरपाई के लिए विदेशी नागरिक और भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। जापानी नागरिकों की जनसंख्या लगातार 14वें वर्ष में घटी है। देश में लोगों की संख्या लगभग 800,000 गिरावट के साथ 2022 में 12.24 करोड़ हो गई थी । पहली बार देश के सभी 47 प्रान्तों में जापानी निवासियों की संख्या में गिरावट आई है। जापान में कुल जनसंख्या घटकर 12.54 करोड़ रह गई है और इसमें लगभग 511,000 की कमी आई है। जापान की जनसंख्या 2008 में अपने चरम पर थी और तब से इसमें कम जन्म दर के कारण गिरावट आई है। जापान में विदेशी नागरिकों की संख्या 1 जनवरी तक 29.9 लाख थी, जो एक साल पहले की तुलना में 10.7 प्रतिशत ज्यादा है। इस श्रेणी में सालाना आधार पर वृद्धि सबसे बड़ी रही है। 4.2 प्रतिशत या 581,112 लोगों के साथ टोक्यो में सबसे ज्यादा विदेशी निवासी रहते हैं। देश की राजधानी वाला प्रान्त पिछले साल गैर-जापानी आबादी में सबसे बड़ी वृद्धि वाला बना है ।

सम्बंधित ख़बरें