कटारिया फार्मास्यूटिकल्स का लाइसेंस रद्द

कटारिया फार्मास्यूटिकल्स का लाइसेंस रद्द

भोपाल [महामीडिया] विवादित कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार कार्रवाई जारी है। जबलपुर की श्रीसन फार्मा कंपनी का महाकौशल डीलर ऑफिस है जहां से कंपनी की अलग-अलग दवाएं सप्लाई की जाती थीं। खाद्य एवं औषधि विभाग ने जबलपुर में बिना अनुमति दवाओं के स्टॉक पर कठोरता दिखाई है। जबलपुर की कटारिया फार्मा की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। जिसके चलते कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया वहीं पुलिस और प्रशासन ने कंपनी के ऑफिस और गोदाम को सील कर दिया है।

 

सम्बंधित ख़बरें