कर्नाटक के 11 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापामारी

कर्नाटक के 11 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापामारी

भोपाल [ महामीडिया] कर्नाटक में लोकायुक्त ने आज गुरुवार को लगभग दर्जनभर सरकारी अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई है। अधिकारियों ने 11 सरकारी अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कर्नाटक के नौ जिलों में अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इन अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का शक है। मांड्या में  सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता के आवास और चित्रदुर्ग में बेंगलुरू के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के आवास पर छापे मारे गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें