म.प्र. में 16 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी
भोपाल [महामीडिया]
म.प्र. में अब धीरे-धीरे तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है । 16 अप्रैल से हीटवेव का असर दिखेगा। धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली में लू चलने की संभावना है । इस दौरान लू चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ेगी। रविवार को पांच शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।