म.प्र.के कुछ जिलों में गर्म हवा चलना शुरू

म.प्र.के कुछ जिलों में गर्म हवा चलना शुरू

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में इस बार मार्च की शुरुआत में ही 'लू' जैसी तपन है। पहले ही  सप्ताह में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।  इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार को रंगपंचमी पर रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप निकली। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। आज से एक वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें