अरबी के पत्ते के औषधीय गुण 

अरबी के पत्ते के औषधीय गुण 

अरबी के पत्ते में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभदायक माने जाते हैं। अरबी के पत्ते का सेवन एनीमिया में भी लाभदायक होता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। अरबी के पत्ते में आयरन पाया जाता है, इसलिए इसका इस्तेमाल लाभदायक होता है।अरबी के पत्ते में एंटी-फंगल गुण होता है। बालों में डैंड्रफ का कारण मलेसेजिया नामक फंगस होता है, इसलिए एंटी-फंगल समृद्ध अरबी के पत्ते डैंड्रफ से राहत दिला सकते हैं। अरबी के पत्तों के जूस का प्रयोग बाल झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। अरबी के पत्ते का सेवन त्वचा से जुड़ी समस्या के लिए लाभदायक होता है। अरबी के पत्ते में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभदायक माने जाते हैं।अरबी के पत्ते का सेवन एनीमिया में भी लाभदायक होता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। अरबी के पत्ते में आयरन पाया जाता है, इसलिए इसका इस्तेमाल लाभदायक होता है।अरबी के पत्ते का सेवन करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। अरबी के पत्ते में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में उर्जा बनी रहती है। जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, उनको भोजन में फाइबर युक्त अरबी को शामिल करना लाभदायक हो सकता है। पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन लाभदायक होता है। अरबी के पत्तों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के साथ कब्ज, अपच जैसी समस्या को रोकने में भी सहायता कर सकता है, इसीलिए इसका सेवन लाभदायक होता है।

सम्बंधित ख़बरें