PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया फिलहाल वह जेल में है। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक अदालत ने जारी किए थे।  वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है। चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है।

सम्बंधित ख़बरें