रूसी हमले में 14 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत

रूसी हमले में 14 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत

मुंबई [महामीडिया] रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर आज मंगलवार तड़के ड्रोन और मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि रूस ने कीव पर 27 जगहों पर हमले किए जिसमें रिहायशी इमारतें, स्कूल और दूसरे महत्वपूर्ण ढांचे को नुकसान हुआ है। उन्होंने इसे फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद सबसे बड़े हमलों में से एक बताया।

सम्बंधित ख़बरें