बीते साल में सत्तर हजार से अधिक भ्रष्टाचार की शिकायतें

बीते साल में सत्तर हजार से अधिक भ्रष्टाचार की शिकायतें

नईदिल्ली [ महामीडिया] पिछले साल भ्रष्टाचार की सबसे ज़्यादा शिकायतें रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ की गई हैं। इसके बाद दिल्ली के स्थानीय निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का नंबर है। यह जानकारी केंद्रीय सतर्कता आयोग की एक रिपोर्ट में सामने आई है। साल 2023 में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के खिलाफ 74,203 भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 66,373 का निपटारा कर दिया गया और 7,830 लंबित हैं। सबसे अधिक 10,447 शिकायतें रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ मिलीं, इनमें से 9,881 का निपटारा कर दिया गया और 566 लंबित हैं।रेलवे के बाद दिल्ली का नंबर रहा। राष्ट्रीय राजधानी में  स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के खिलाफ 7,665 शिकायतें की गईं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के खिलाफ 7,004 भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6,667 का निपटारा कर दिया गया और 337 लंबित हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें