नवीनतम
मूंग दाल पोषक तत्वों का पावरहाउस
भोपाल [महामीडिया] विटामिन-बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी मात्रा अगर शरीर में कम हो जाए तो एक नहीं कई परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इसकी कमी के कारण नर्व डैमेज होना, एनीमिया, थकान, कमजोरी और मुंह में छाले जैसे लक्षण नजर आते हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं है। इसकी कमी को सही डाइट की मदद से पूरा किया जा सकता है। सही डाइट अपनाकर विटामिन-बी12 की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। वैसे तो इसके सबसे बेहतरीन सोर्स एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स ही हैं, लेकिन एक खास दाल भी इसकी कमी दूर करने में मदद कर सकती है। हम बात कर रहे हैं मूंग की दाल की। सीधे तौर पर मूंग दाल में विटामिन-बी12 नहीं पाया जाता है, लेकिन यह शरीर में विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन और इस्तेमाल को बढ़ावा देने में सहायक होती है। मूंग दाल फोलेट (विटामिन-बी9) से भरपूर होती है, जो विटामिन-बी12 के साथ मिलकर काम करती है। फोलेट और विटामिन-बी12 का सही बैलेंस शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और होमोसिस्टीन के लेवल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है। मूंग दाल फोलेट की कमी पूरी करके विटामिन-बी12 के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। मूंग दाल पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होती है। इसके अलावा, इसमें जो शरीर को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। मूंग दाल पचने में आसान होती है और पाचन तंत्र के लिए भी लाभदायक मानी जाती है।