उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए नई गाइडलाइन जारी

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए नई गाइडलाइन जारी

भोपाल [महामीडिया] अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी की है। इससे हाई ब्लड प्रेशर रोकने और उसका इलाज करने में मदद मिलेगी। अमेरिका के लगभग आधे वयस्क लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं।  इसे साइलेंट किलर यानी चुपचाप जान लेने वाली बीमारी कहता है क्योंकि शुरू में इसके स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। दुनियाभर में लगभग 128 करोड़ वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। यह समस्या 30 से 79 साल की उम्र के करीब हर चार में से एक व्यक्ति को होती है। इनमें से लगभग 82% लोग कम और मध्यम आय वाले भारत जैसे देशों में रहते हैं। नई गाइडलाइन में पहली बार ब्रेन हेल्थ पर जोर दिया गया है। हाई बीपी से याददाश्त कमजोर हो सकती है और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर बीपी ज्यादा रहता है तो दिमाग की नसें प्रभावित होती हैं जिससे स्ट्रोक या कॉग्निटिव डिक्लाइन हो सकता है। इसलिए अब लक्ष्य है कि बीपी 130 से नीचे रखें खासकर ब्रेन को बचाने के लिए। नई गाइडलाइन में PREVENT नाम का एक नया रिस्क कैलकुलेटर बताया गया है जो 10-30 साल के हार्ट रिस्क को मापता है। इसमें उम्र, बीपी, कोलेस्ट्रॉल और यहां तक कि आपका इलाका भी शामिल है

सम्बंधित ख़बरें