तमिलनाडु के टेम्पो ट्रैवलर हादसे में नौ पर्यटक मरे
भोपाल [ महामीडिया] तमिलनाडु के वलपरई में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर हेयरपिन मोड़ से फिसलकर खाई में गिर गया। गाड़ी केरलम के पेरिंथलमन्ना से आए 13 पर्यटकों को लेकर वलपरई से लौट रहा था। 13वें हेयरपिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और वाहन फिसलकर 9वें हेयरपिन मोड़ तक गिर गया हादसे में 1 पुरुष और 8 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।