म.प्र. के अवैध खनन मामले में 140 करोड़ से अधिक के नोटिस जारी 

म.प्र. के अवैध खनन मामले में 140 करोड़ से अधिक के नोटिस जारी 

भोपाल [ महामीडिया ] बरोली क्षेत्र में हुए अवैध खनन के मामले में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, उनके भाई राजेन्द्र शुक्ला सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। 140 करोड़ से अधिक के नोटिस में शुक्ला को 19 अप्रैल तक जवाब देना होगा। अपर कलेक्टर गौरव बेनल की कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अवैध खनन के मामले में जिले में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया हैं। इसके लिए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष निलेश पिता बनवारीलाल पंसारी और मेहरबान सिंह के खिलाफ 140 करोड़ 63 लाख 14 हजार 330 रुपये का नोटिस जारी किया है।

सम्बंधित ख़बरें