जबलपुर शहर में 1262 करदाताओं को नोटिस

जबलपुर शहर में 1262 करदाताओं को नोटिस

भोपाल [ महामीडिया] 125 करोड़ वसूलने नगर निगम जबलपुर ने सोमवार से सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम के राजस्व विभाग ने लंबे समय से कर न चुकाने वाले शहर के 1262 बड़े करदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनसे नगर निगम को 10 करोड़ 14 लाख रुपये वसूलना है। लिहाजा नोटिस में तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा करने कहा गया है ये चेतावनी भी दी गई है यदि तीन दिनों के भीतर कर जमा नहीं किया तो नगर निगम नियमानुसार संपत्ति कुर्क करने के साथ ही बैंकों से जानकारी लेकर खाते भी सीज कराएगा। दरअसल नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। जिसके कारण ठेकेदारों को भुगतान न होने से निर्माण कार्य अधूरे पड़े है। वहीं नए विकास कार्य नहीं हो पा रहे। लिहाजा समाप्त वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने बड़े बकायादारों को निशाने पर लिया है। वहीं अन्य करदाताओं से भी बकाया कर जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें