आज से अप्रत्याशित लाभ कर में एक हजार की वृद्धि

आज से अप्रत्याशित लाभ कर में एक हजार की वृद्धि

मुंबई  [ महामीडिया] सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 6,000 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति टन कर दिया है। यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क  के रूप में लगाया जाता है।  एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि नई दरें 16 जुलाई से लागू होंगी। भारत ने पहली बार अप्रत्याशित लाभ पर कर एक जुलाई, 2022 को लगाया था।इसके बाद भारत उन देशों में शामिल हो गया था जो ऊर्जा कंपनियों के अत्यधिक मुनाफे पर कर लगाते हैं। कर दरों की समीक्षा पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें