कांगो भूस्खलन में दो सौ से अधिक लोगों की मौत
भोपाल [महामीडिया] अफ्रीकी देश कांगो रिपब्लिकन के पूर्वी हिस्से में रुबाया कोल्टैन खदान में भूस्खलन हो गया है जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब बारिश के मौसम में जमीन कमजोर हो गई और खदान ढह गई। इस भूस्खलन में 200 से अधिक लोग मारे गए जिनमें खनन मजदूर, बच्चे और बाजार में सब्जी-फल बेचने वाली महिलाएं शामिल हैं। अभी तक सटीक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई क्योंकि मलबे से शव निकालने का काम जारी है।