म.प्र. के 14 जिलों में पीएनजी गैस की आपूर्ति अगले वर्ष तक
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के 14 जिलों में पाइपलाइन से पीएनजी गैस की आपूर्ति देने की तैयारी हो चुकी है। नागपुर से जबलपुर तक पीएनजी गैस की पाइपलाइन पहुंच गई है। इसकी टेस्टिंग भी हो गई है। शहर के भीतर गैस पाइप बिछाने का काम होना बाकी है जिसके बाद घर-घर गैस पाइप के जरिए पहुंचेगी।हालांकि इस काम में अभी एक साल का वक्त लगेगा। लाइन बिछने के बाद घरों में गैस पाइप के जरिए आएगी और लोगों को सिलेंडर के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगा। फिलहाल इस पाइप लाइन से नागपुर के जेएसडब्ल्यू प्लांट में गैस सप्लाई शुरू हो रही है। जबलपुर के पास कोसमघाट में गैस प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। पीएनजी गैस घरों और उद्योगों तक पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचाई जाने वाली एक सुरक्षित निरंतर (24x7) और किफायती ईंधन आपूर्ति है जो मीथेन गैस से बनी होती है। यह एलपीजी सिलेंडर की तुलना में अधिक सुविधाजनक है क्योंकि इसमें सिलेंडर बदलने या बुकिंग की आवश्यकता नहीं होती।