म.प्र.के आठ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में सोमवार को भी आंधी-बारिश का दौर रहेगा लेकिन दूसरी ओर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी। रविवार को म.प्र.में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़े बांधकर घर से निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी सहित प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।