नवीनतम
दिल्ली में रेबीज अधिसूचित रोग घोषित
भोपाल [महामीडिया] दिल्ली सरकार ने रेबीज को अब सूचनात्मक रोग घोषित कर दिया है। अब रेबीज का कोई भी संदिग्ध केस सामने आते ही उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य होगा। इस निर्णय से रेबीज के मामलों पर समय रहते नजर रखी जा सकेगी। मरीज के इलाज में देरी नहीं होगी। अब दिल्ली के सभी सरकारी-निजी अस्पताल और निजी डॉक्टरों को ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करनी होगी। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है। रेबीज एक जानलेवा बीमारी है लेकिन समय पर इलाज से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।