रेलवे नौकरी घोटाला मामले में 15 ठिकानों पर छापामारी

रेलवे नौकरी घोटाला मामले में 15 ठिकानों पर छापामारी

भोपाल [महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार में फर्जी रेलवे नौकरी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय  की टीम ने बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में 15 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है । यह घोटाला रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैसे हड़पने का है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं जिनमें जुडिशियल अधिकारी, वकील और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।  प्रवर्तन निदेशालय ने पटना, नालंदा और बेंगलुरु में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है । इस मामले में सीबीआई ने पहले ही आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इस कार्रवाई से उम्मीद है कि मामले में शामिल मुख्य आरोपियों तक जल्द ही पहुंचा जा सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें