छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 30 से अधिक स्थानों पर छापे 

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 30 से अधिक स्थानों पर छापे 

भोपाल [महामीडिया] छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा  ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह से भिलाई, दुर्ग और महासमुंद में 30 से अधिक स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। धर्म कांटा कारोबारी अशोक अग्रवाल के आम्रपाली स्थित आवास के अलावा उसके छोटे भाई विनय अग्रवाल एक और अन्य भाई के घर में छापा पड़ा है। पाश कालोनी नेहरू नगर निवासी विनय अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का काफी करीबी बताया जा रहा है। इसके द्वारा नेहरू नगर में बहुत बड़ी बिल्डिंग बनाई गई ह, जिसमें पल्स अस्पताल संचालित हो रहा है। खबर है कि कुछ और लोगों के यहां भी छापा पड़ा है।

 

सम्बंधित ख़बरें