म.प्र. के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि
भोपाल [ महामीडिया]
5 मई को म.प्र.के कई जिलों में मौसम ने यू-टर्न लिया जहां रीवा और आगर-मालवा सहित अन्य हिस्सों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर सहित 39 जिलों में अलर्ट जारी किया है जहां 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।सोमवार को 15 जिलों बारिश और ओलावृष्टि हुई। सागर, गुना, अशोकनगर, मैहर और भोपाल सहित 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई।