दुनिया का सबसे दुर्लभ और शक्तिशाली रुद्राक्ष

दुनिया का सबसे दुर्लभ और शक्तिशाली रुद्राक्ष

भोपाल [महामीडिया] दुनिया में एक मुखी रुद्राक्ष बहुत कम मिलता है इसलिए इसकी कीमत भी बहुतअधिक होती है। असली एक मुखी रुद्राक्ष की कीमत करोड़ों तक होती है। माना जाता है कि इसका प्रामाणिक और दुर्लभ स्वरूप 2 से 3 करोड़ रुपये तक में बिकता है। एक मुखी रुद्राक्ष को दुनिया का सबसे दुर्लभ और शक्तिशाली रुद्राक्ष माना गया है। इसे स्वयं भगवान शिव का स्वरूप कहा जाता है। विशेष बात यह है कि इसमें केवल एक ही धारी होती है इसलिए इसे एक मुखी कहा जाता है। यह एक मुखी रुद्राक्ष मुख्यतः नेपाल और इंडोनेशिया में पाया जाता है और इसे धारण करने वाले व्यक्ति को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों स्तरों पर लाभ मिलता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रत्यक्ष स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि महादेव के आंसुओं से ही रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए इसे अत्यंत पवित्र, शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर 21 मुखी तक पाए जाते हैं और हर रुद्राक्ष का अपना विशिष्ट महत्व माना जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें