म.प्र. में पाँच निजी अस्पतालों की मान्यता रद्द
भोपाल [महामीडिया] आयुष्मान भारत योजना में बड़े भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद सरकार ने कार्रवाई की है। आयुष्मान विभाग के सीईओ योगेश भरसट के पीए छोटेलाल सिंह और विभाग के महाप्रबंधक (ऑपरेशनल) इंद्रजीत सिकरवार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आयुष्मान मित्र संदीप सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पूरे सिस्टम को मिलीभगत से चलाया जा रहा था। इसमें तृप्ति, पीजीबीएम, सूर्यांश, क्योर एंड क्योर और ग्रीन सिटी अस्पताल की मान्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुछ अस्पतालों में आयुर्वेद चिकित्सकों से एलोपैथिक इलाज कराया जा रहा था।