गेहूं के बुवाई रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

गेहूं के बुवाई रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

भोपाल [महामीडिया] रबी सीजन 2025-26 में खेती का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। इस वर्ष अब तक कुल 536.76 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हो चुकी है जो पिछले वर्ष की समान अवधि (512.76 लाख हेक्टेयर) की तुलना में 24 लाख हेक्टेयर अधिक है। गेहूं, दालें और तिलहन किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। रबी की प्रमुख फसल गेहूं के क्षेत्रफल में इस वर्ष सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2025-26 में अब तक 275.66 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 258.48 लाख हेक्टेयर था। यानी गेहूं की खेती में 17.18 लाख हेक्टेयर की बढ़त हुई है।

सम्बंधित ख़बरें