सिक्किम में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगा इनाम

सिक्किम में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगा इनाम

नईदिल्ली [ महामीडिया] सिक्किम में आबादी बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को इनाम देने का भी ऐलान कर दिया है। तमांग का कहना है कि सिक्किम के मूल निवासियों की आबादी में कमी आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही सेवा में महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का पितृत्व अवकाश प्रदान कर चुकी है, ताकि उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा, राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को दूसरा बच्चा होने पर एक वेतन वृद्धि और तीसरा बच्चा होने पर दो वेतन वृद्धि देने का प्रस्ताव किया है। तमांग ने सिक्किम के लोगों पर केवल एक बच्चा पैदा कर छोटा परिवार रखने का ‘‘दबाव'' बनाने के लिए पवन कुमार चामलिंग नीत पिछली सरकार पर निशाना साधा। वर्तमान में सिक्किम की अनुमानित जनसंख्या सात लाख से कम है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत जातीय समुदायों के लोग शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें