नवीनतम
म. प्र.और राजस्थान में कड़ाके की ठंड
भोपाल [महामीडिया] देश के कई राज्यों में शीतलहर शुरू हो गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दोनों राज्यों के 13 शहरों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम 6.8 और नागौर में 6.9 डिग्री पारा दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित कल्याणपुर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में शिमला जितनी ठंड पड़ रही है। यहां सोमवार को 8.8 डिग्री तापमान रहा।