असम में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी

असम में बाढ़ से स्थिति बिगड़ी

भोपाल [ महामीडिया] असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य के 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ ने अब तक 26 लोगों की जान ले ली है।  करीमगंज ज़िले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई । करीमगंज जिले के नीलमबाजार, आरके नगर, करीमगंज और बदरपुर राजस्व मंडल के अंतर्गत 225 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 22,464 बाढ़ प्रभावित लोग जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों और राहत वितरण केंद्रों में शरण ले रहे हैं। 15 बाढ़ प्रभावित जिलों के 28 राजस्व क्षेत्रों के तहत 470 गांव प्रभावित हुए हैं और 11 जिलों में 1378.64 हेक्टेयर फसल क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब गया है। 15 जिलों में 93,895 घरेलू पशु भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें