गुजरात के साबरकांठा सड़क हादसे में छह लोग मरे

गुजरात के साबरकांठा सड़क हादसे में छह लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास आज बुधवार सुबह एक बस और कार की टक्कर हो गई है । हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं । घायलों को हिम्मतनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ है।  टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी।

सम्बंधित ख़बरें