म.प्र में अभी तक पराली जलाने के 23 हजार मामले दर्ज

म.प्र में अभी तक पराली जलाने के 23 हजार मामले दर्ज

भोपाल [महामीडिया] म.प्र एक कृषि प्रधान राज्य है। जिसको पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं ने वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही इस काम पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद बीते साल खरीफ में प्रदेश में 31 मई तक पराली जलाने के 18833 मामले सामने आए थे। यह मामले इस साल 23 अप्रैल तक ही लगभग 23 हजार तक पहुंच गए हैं । मध्य प्रदेश में देश में पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।राज्य ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है जहां पराली जलाने के 9,655 मामले दर्ज किए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें