भिंड सड़क हादसे में अब तक पाँच लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका के पास हाईवे पर हुआ।हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।