नवीनतम
सुपरफूड एवोकाडो पोषक तत्वों का खजाना
भोपाल [महामीडिया] आज के बिजी लाइफस्टाइल में शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए फलों का सेवन जरूरी है। इसी कड़ी में एवोकाडो एक ऐसा सुपरफूड है जो अपने अनोखे गुणों के कारण 'पोषण का खजाना' माना जाता है। नाशपाती जैसा दिखने वाला यह हरा फल पोटेशियम,आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है।एवोकाडो फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप 'ओवरईटिंग' से बच जाते हैं। फिटनेस के शौकीन लोग इसे प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प मानते हैं। एवोकाडो वजन घटाने में मददगार है।इसकी हाई फाइबर और हेल्दी फैट कंटेंट पाचन प्रक्रिया को धीमा कर भूख को लंबे समय तक नियंत्रित रखती है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम होती है।यह फल ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक है, क्योंकि इसमें मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन को आसान बनाते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो सूजन कम करने, गठिया जैसी समस्याओं से राहत देने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक हैं।