मुख्य पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद का सेवन

मुख्य पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद का सेवन

भोपाल [महामीडिया] कच्चा शकरकंद पोषण नजरिये से भरपूर होता है और इसे खाने से एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ने सहित अन्य फायदे मिलते है  इसमें  विटामिन ए, सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के तत्व उपस्थित होते है। कच्चा शकरकंद ठण्ड के मौसम में खाया जा सकता है जिससे शरीर गर्म रहे। डायबिटीज़ के मरीजों को बहुत सीमित मात्रा में खाना चाहिए। 200 ग्राम शकरकंद में विटामिन C 44%, विटामिन A 213%, विटामिन B5 35% और मैंगनीज 43%, पोटेशियम 20%, कॉपर 36% और शकरकंद में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं और यह कैंसर से लड़ने मदद करता है।

शकरकंद में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्वों की मात्रा

  • पोटैशियम: 337 मिलीग्राम
  • कैल्शियम: 30 मिलीग्राम
  • फाइबर: 3 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट्स: 20.3 ग्राम
  • आयरन: 0.6 मिलीग्राम
  • विटामिन सी: 20.2 मिलीग्राम
  • कैलोरीज: 86 कैलोरी

सम्बंधित ख़बरें