कराची गैस रिसाव हादसे में दस लोग मरे

कराची गैस रिसाव हादसे में दस लोग मरे

कराची[महामीडिया]   पाकिस्तान के कराची में एक रिहायशी इमारत का हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं।गुल राणा कॉलोनी में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ जिसके बाद इमारत का हिस्सा ढह गया। मौके पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी है जबकि बचाव एजेंसियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें