
अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिकी प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया
मुंबई [महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत के लिए जरूरी है। दरइसल ट्रंप ने 12 देशों अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही ट्रम्प ने सात देशों, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के प्रवेश को आंशिक रूप से प्रतिबंधित और सीमित कर दिया है। व्हाइट हाउस के अनुसार यह प्रतिबंध अप्रवासियों और गैर-आप्रवासियों के प्रवेश के बीच अंतर करते हैं लेकिन दोनों पर लागू होते हैं।