देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन का लोकार्पण आज भोपाल में
भोपाल [ महा मीडिया] आज 20 नवंबर 2026 को भोपाल में भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन का लोकार्पण किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2 बजे भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में इस टीके को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह H5N1 वायरस (क्लेड 2.3.2.1ए) के खिलाफ तैयार भारत की पहली पूरी तरह स्वदेशी 'निष्क्रियकृत एवियन इन्फ्लूएंजा' वैक्सीन है।