
म.प्र. के 18 जिलों में पल्स पोलियो अभियान का तीन दिवसीय अतिरिक्त चरण कल से
भोपाल [महामीडिया] भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी उद्देश्य से 12 से 14 अक्टूबर तक प्रदेश के 18 जिलों अनूपपुर, बैतूल, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगौन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर और नीमच में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण का आयोजन किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि “पोलियो मुक्त भारत” हमारी सामूहिक जागरूकता और जनसहभागिता का परिणाम है। इसे बनाए रखने के लिए निरंतर सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के कुछ सीमावर्ती राज्यों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं इसलिए सतर्कता बच्चों की सुरक्षा की कुंजी है।