अमेरिका ने भारत सहित नौ राष्ट्रों की फंडिंग रोकी

अमेरिका ने भारत सहित नौ राष्ट्रों की फंडिंग रोकी

न्यूयॉर्क [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत में मतदान को बढ़ाने के लिए मिलने वाली 182 करोड़ रुपए की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। ट्रम्प ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में कार्यकारी आदेशों पर साइन करने के दौरान ये बयान दिया। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी ने यह फैसला लिया हैं। डिपार्टमेंट की तरफ से 15 तरह के प्रोग्राम्स की फंडिंग रद्द की गई है। इनमें एक प्रोग्राम दुनियाभर में चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए भी है जिसका फंड 4200 करोड़ रुपए है। इस फंड में भारत की हिस्सेदारी 182 करोड़ रुपए की है।

सम्बंधित ख़बरें