फ्रांस में भीषण गर्मी से हजारों लोगों की मौत

फ्रांस में भीषण गर्मी से हजारों लोगों की मौत

भोपाल [ महामीडिया] फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1,000 लोगों की मौत हुई है।यह मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। अतिरिक्त मौतों का मतलब है कि पिछले कुछ साल में हुई औसत मौतों की तुलना में इस बार करीब 1000 लोग ज्यादा मरे हैं। मरने वालों में 85% बुजुर्ग हैं। सबसे अधिक मौतें घरों में हुईं। खासकर राजधानी पेरिस और उसके आसपास के इलाकों वाले इलाके में ऐसे मामले ज्यादा सामने आए। वहीं, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, डेनमार्क, इटली और स्विट्जरलैंड समेत 16 देशों में तापमान ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें