आज विश्व रक्तदाता दिवस 

आज विश्व रक्तदाता दिवस 

भोपाल [ महामीडिया] रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी को नया जीवन मिल सकता है। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 जून को 'विश्व रक्तदाता दिवस' मनाया जाता है।इसका लक्ष्य सभी को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का है। यह एक दर्द रहित क्रिया है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है। दुनियाभर में लगभग 11.85 करोड़ रक्तदान किए जाते हैं। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत उच्च आय वाले देशों में किए जाते हैं, जहां दुनिया की 16 प्रतिशत आबादी रहती है। 169 देशों में लगभग 13,300 रक्त केंद्र कुल 10.6 करोड़ रक्तदान जमा करते हैं। इस साल के लिए इस दिवस की थीम है 'रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, बार-बार साझा करो।' अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी। उनके इस योगदान के लिए 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। रक्तदाता दिवस वैज्ञानिक लैंडस्टीनर को ही समर्पित हैं, जिनका जन्मदिन 14 जून को होता है।
*साल में एक से ज्यादा बार रक्तदान करना सुरक्षित है।
*रक्त का निर्माण नहीं किया जा सकता है, यह केवल दाताओं से ही आ सकता है।
*अमेरिका में हर 2 सेकेंड में रक्तदान की जरूरत होती है।
*एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है।
*रक्त कई प्रकार के होते हैं और प्रत्येक प्रकार का एक खास उद्देश्य होता है।
 

सम्बंधित ख़बरें