अश्वगंधा की पत्तियों के उपयोग पर रोक लगायी गयी
भोपाल [ महामीडिया] भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने अश्वगंधा की पत्तियों के उपयोग पर रोक लगा दी है। इस रोक के साथ ही अब खाने-पीने की चीजों में इसका उपयोग सीमित कर दिया गया है। इस पौधे की जड़ के इस्तेमाल उपयोग की अनुमति अभी भी है जिसका आयुर्वेदिक चिकित्सा में बहुत पुराना इतिहास रहा है। जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि इस पर कड़ी निगरानी रखें और अगर कोई खाने-पीने के सामान में बिना अनुमति लिए अश्वगंधा की पत्तियों का उपयोग करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।