म.प्र.के कुछ जिलों मे कल से तेज गर्मी की चेतावनी

म.प्र.के कुछ जिलों मे कल से तेज गर्मी की चेतावनी

भोपाल [ महामीडिया] 

सूरज की तेज तपिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 और 17 अप्रैल से राज्य के कई जिलों में हीटवेव यानी लू चलने वाली है। इसका असर आम जनजीवन पर साफ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और खरगोन जैसे जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा। इसके अलावा खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में भी तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी गर्म हवाओं का असर होगा जिससे लोगों को दिन के समय बाहर निकलना कठिन हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें