सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली

सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली

भोपाल [महामीडिया] मूंगफली सर्दियों में शरीर को लाभ देने वाला सस्ता, सरल और अत्यंत पौष्टिक सुपरफूड है. मूंगफली का सेवन शरीर को अनगिनत लाभ देता है।इसके सेवन के तरीके इसके लाभ को और बढ़ा सकते हैंआयुर्वेद में मूंगफली को औषधि माना गया है, जो शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करती है मूंगफली वात दोष को संतुलित रखती है सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म, मजबूत और रोगों से लड़ने लायक बनाने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी होता है। ऐसे समय में मूंगफली एक सस्ता, आसान और बेहद असरदार सुपरफूड बनकर सामने आती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, अच्छे फैट और जरूरी पोषक तत्व शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं। सही तरीके और सही समय पर इसका सेवन करने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आयुर्वेद में मूंगफली को प्राकृतिक औषधि के रूप में माना गया है। यह शरीर में वात दोष को संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे जोड़ों के दर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं। मूंगफली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है।मूंगफली में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करती है। इससे हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

सम्बंधित ख़बरें