विश्व कपास दिवस आज

विश्व कपास दिवस आज

भोपाल [ महामीडिया] दुनियाभर में आज यानी 7 अक्टूबर का दिन विश्व कपास दिवस के रूप में मनाया जाता है। कपास का उत्पादन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। ये इंडस्ट्री लोगों के रोजगार का भी बहुत बड़ा जरिया है। कपड़ों के अलावा और भी कई चीज़ों में कपास का इस्तेमाल किया जाता है। कॉटन के कपड़े कंफर्टेबल होने के साथ टिकाऊ भी होते है। पहली बार विश्व कपास दिवस 07 अक्टूबर, 2019 को मनाया गया था। जिसकी पहल बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली इन चार देशों ने मिलकर की थी। उसके बाद से हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा।

सम्बंधित ख़बरें