विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस सात जून को

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस सात जून को

भोपाल [ महामीडिया] विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को दूषित भोजन और पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। यह दिन सुरक्षित, पौष्टिक और पर्याप्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को प्रेरित करता है। दिसंबर 2018 में  इस दिवस की घोषणा की थी। भारत में वर्तमान खाद्य लेबलिंग प्रणाली असंगत है और अक्सर समझने में कठिन होती है।  फ्रंट-ऑफ़-पैक लेबलिंग को अनिवार्य न बनाए जाने के कारण उपभोक्ताओं के लिये किसी उत्पाद में उच्च मात्रा में नमक, चीनी या वसा की पहचान कर पाना कठिन हो जाता है। भारत में खाद्य उत्पादन एवं वितरण का एक बड़ा हिस्सा अनौपचारिक है जिससे निगरानी करना कठिन हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें