विश्व रेड क्रॉस दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया] विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन रेड क्रॉस के सिद्धांतों को याद करने, मानवीय कार्यों में लगे स्वयंसेवकों को सम्मानित करने और हेनरी डुनेंट (संस्थापक) के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन संघर्षों के बीच लोगों को स्वास्थ्य सुविधा और राहत पहुंचाने वाली संस्था के योगदान को याद करता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थता भावना को विकसित करना है। इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को शांति के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।