आज योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु का अभिषेक

आज योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु का अभिषेक

भोपाल [ महामीडिया] आज 14 जून आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसका नाम योगिनी एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने की परंपरा है । मान्यता है कि जो लोग योगिनी एकादशी का व्रत करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है, घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शंख में गंगाजल लेकर इससे विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए। भगवान को पीले फलों का भोग लगाएं। इस दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के सामने गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाना चाहिए। गाय के दूध में केसर मिलाकर विष्णु जी और देवी लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

सम्बंधित ख़बरें